Biology Test Paper-Diversity of Living Organism

0
2544
views

Unit Test ( इकाई मूल्यांकन)
Class-11th
Subject – Biology

Unit- 1st जीव जगत की विविधता
No.of Question – 30
Total -Marks 100

Biology Test Paper

Importent Instruction

इस इकाई से वार्षिक परीक्षा का पैटर्न कुछ इस प्रकार होगा-
Objective Question – 01 अंक के
Short Question- 02 अंक के
Long Question – 04 अंक के

  • सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है |
  • जहां आवश्यक हो स्वच्छ नामांकित चित्र बनाएं |
  • प्रश्नों की शब्द सीमा का ध्यान रखें |
  • प्रश्न क्रमांक 1 से लेकर 5 तक प्रत्येक के लिए एक-एक अंक निर्धारित है -कुल अंक 30
  • प्रश्न क्रमांक 6 से 20 तक के लिए 2-2 अंक निर्धारित हैं – कुल अंक 30
  • प्रश्न क्रमांक 21 से लेकर 30 तक के लिए 4- 4 अंक निर्धारित हैं | कुल अंक – 40

Q. 1. दिए गए सही विकल्प का चयन कीजिए |

I. साइनोबैक्टीरिया को निम्नलिखित में से किसके अंतर्गत वर्गीकृत किया गया है-
a. प्रोटिस्टा
b. प्लांटी
c. मोनेरा
d. शैवाल

II. इंक ग्रंथियां पाई जाती है?
a. सीपिया में
b.लोलीगो में
c.ऑक्टोपस में
d. सभी में

III.”रेड टाइड ” का कारण है-
a. एक सायनोबैक्टीरिया
b. एक लाल शैवाल
c. एक डाइनोफ्लेजीलेट
d. एक भूरा शैवाल

IV. विशाल रेड वुड ट्री (सिकुआ ) होता है –
a. आवृत्तबीजी
b. मुक्त फ़र्न
c. टेरिडोफाइटा
d. जिम्नोस्पर्म

V. पांच जगत वर्गीकरण प्रणाली किसने प्रतिपादित की थी-
a. आर.एच. व्हिटेकर
b. कोपलैंड
c. कार्लब्रीज
d. अर्नेस्ट हीकल

VI. सभी यूकेरियोटिक एक कोशिकीय जीव शामिल होते हैं-
a.मोनेरा में
b.प्रॉटिस्टा में
c.कवक में
d. जीवाणुओं में

Q.2 एक शब्द या वाक्य में उत्तर दीजिए-

I. सरसों के पौधे का वानस्पतिक नाम लिखिए|
II. नामकरण की सबसे छोटी इकाई क्या है?
III. पैरामीशियम के प्रचलन अंग का नाम लिखिए|
IV. हाइफा के समूह को क्या कहते हैं?
V. मीसोग्लिआ किस संघ का लक्षण है |
VI.कवकों में भोजन किस रूप में संचित होता है?

national symbol

Q.3 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

I. भारत का सबसे बड़ा वानस्पतिक उद्यान—– है |
II. प्लाजमीड ———- में उपस्थित होते हैं|
III. समुद्री खरपतवार ——- —- को कहते हैं|
IV. स्टार फिश ——— संघ का जंतु है |
V. वर्गीकरण का कूड़ा दान ———– जगत को कहते हैं |
VI.———- को बहूकोशिकीय उत्पादकों का जगत कहा जाता है

Q.4 सत्य और असत्य का चयन कीजिए-

I. अमीबा में संकुचनसील धानी का कार्य परासरण नियमन है |
II. वर्गीकरण की सबसे बड़ी इकाई जगत है |
III. कैरोलस लीनियस को वर्गीकरण विज्ञान का जनक कहा जाता है |
IV. संधियुक्त पाद सीलेंट्रेटा संघ की विशेषता है |
V. जलीय संवहन तंत्र की विशेषता इकाईनोडर्मेटा संघ की विशेषता है |
VI. कॉल प्रभाव का अध्ययन प्रोटोजूलॉजी के अंतर्गत किया जाता है |

Q.5 सही जोड़ी का चयन कीजिए-

A B
I. तिलचट्टा a. नीली हरी शैवाल
II. केचुआ b. मशरूम
III.मोनेरा c. ट्रेकिया
IV. लाइकेन d. वृक्क नलिका
V. कवक e. सहजीविता
VI.नग्नबीज f. जिम्नोस्पर्म

Short Question- 02 अंक के

Q.6. ICBN का पूरा नाम लिखिए |
Q.7. विषमबीजाणुकता क्या है?
Q.8. वर्गीकरण प्रणाली को बार-बार क्यों बदलते हैं?
Q.9 जाति को परिभाषित कीजिए |
Q.10 लाइकेन क्या है?
Q.11 वर्गिकी क्या है?
Q.12 उपापचय किसे कहते हैं?
Q.13 वर्गीकरण के दो उद्देश्य लिखिए |
Q.14 वायरस तथा वायराइड में दो अंतर लिखिए |
Q.15 ब्रायोफाइटा को पादप जगत का उभयचर कहां जाता है, क्यों?
Q.16. देहगुहा किसे कहते हैं?
Q.17. लाल शैवाल के दो लक्षण लिखिए|
Q.18 कवक की कोई दो विशेषता लिखिए |
Q.19 वर्गिकी कुंजी किसे कहते हैं?
Q.20. नीम तथा धतूरा का वैज्ञानिक नाम लिखिए|

Long Question – 04 अंक के

Q.21 द्विपद नामकरण पद्धति क्या है? उदाहरण के द्वारा समझाइए |
Q.22 वर्गिकी पदानुक्रम किसे कहते हैं? समझाइए|
Q.23 जीवाणु कोशिका का नामांकित चित्र बनाइए|
Q.24 TMV का स्वच्छ नामांकित चित्र बनाइए |
Q.25 पांच जगत वर्गीकरण का आधार क्या है?
Q.26 जिम्नोस्पर्म के प्रमुख लक्षणों का वर्णन कीजिए?
Q.27 हेट्रोसिस्ट क्या है? महत्व लिखिए |
Q.28 सिलोम के आधार पर जंतुओं का वर्गीकरण कीजिए |
Q.29 सीलेंट्रेटा संघ के प्रमुख लक्षणों का वर्णन उदाहरण सहित कीजिए |
Q.30 हरबेरियम किसे कहते हैं? इसका निर्माण कैसे किया जाता है|

Previous articleMP FOUNDATION DAY
Next articleOnline Study Survey
यह website जीव विज्ञान के छात्रों तथा जीव विज्ञान में रुचि रखने को ध्यान में रखकर बनाई गई है इस वेबसाइट पर जीव विज्ञान तथा उससे संबंधित टॉपिक पर लेख, वीडियो, क्विज तथा अन्य उपयोगी जानकारी प्रकाशित की जाएगी जो छात्रों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगी इन्हीं शुभकामनाओं के साथ|
SHARE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here