World Wild Life Day- 3 march

0
1791
views

भारत सहित विश्व के सभी देश वन्यजीवों के संरक्षण तथा लुप्तप्राय प्रजातियों को सुरक्षित करने, उनके अस्तित्व को बचाए रखने के उद्देश्य से 3 मार्च को World Wild Life Day [विश्व वन्यजीव दिवस ] मनाते हैं |
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 20 दिसंबर 2013 को आयोजित 68 वे सत्र में इस आशय का प्रस्ताव थाईलैंड के द्वारा विश्व के जंतुओं एवं पौधों के संरक्षण के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र महासभा के समक्ष रखा गया जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने प्रस्ताव यूएन 68 /205 में निर्णय लिया कि 3 मार्च को World Wild Life Day [विश्व वन्यजीव दिवस ] मनाया जाएगा इस दिन, 1973 में वन्य जीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (CITES) को अंगीकृत किया गया था। विश्व वन्यजीव दिवस 2020 की थीम, “पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखना” (Sustaining life on Earth) है।

वन्य जीव क्या है?

वे जीव जंतु जिन्हें घरों में पाला नहीं जा सकता तथा ऐसे पौधे जिन्हें खेतों में, घरों में उगाया नहीं जा सकता वन्य जीव कहलाते हैं| जैसे -शेर,, बाघ, जंगली भैसा आदि | विस्तृत अर्थों में जंगलों में पाए जाने वाले जंतुओं तथा विविध प्रकार की वनस्पतियों, सूक्ष्म जीवों, कवको आदि को इसमें शामिल किया जाता है |

HUMAN BODY QUESTION & ANSWER


RED DATA BOOK-

वर्तमान परिदृश्य में देखा जाए तो प्रतिदिन कोई ना कोई प्रजाति विलुप्त होने की ओर अग्रसर होने लगती है कई प्रजातियां तो ऐसी हैं जो विलुप्त भी हो गई है जैसे डोडो पक्षी यह बदख के आकार का पक्षी मारीशस में पाया जाता था परंतु इसके अत्यधिक शिकार के कारण आज यहां पूरी तरह से विलुप्त हो गया हैं | आज गिद्ध, लोमड़ी, जंगली गधा, कस्तूरी मृग,जंगली भैंसा, बाघ, सियार, हॉर्नबिल, ग्रेट इंडियन बस्टर्ड, पैंगोलिन आदि विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुके हैं IUCN के द्वारा रेड डाटा बुक का प्रकाशन किया जाता है जिसमें संकटग्रस्त प्रजातियों को शामिल किया जाता हैं | आईयूसीएन की लाल सूची के अनुसार जंतुओं की 5485 तथा पादपों की 5611 जातियां संकटग्रस्त, संकटापन या अति संवेदनशील है इनमें से 925 जंतु एवं 1014 पादप जातियां संकटापन है

Endangered species of india [भारत के संकटग्रस्त वन्य जंतु-]

  • 1.Bharal- (Ovis nahura)
  • 2.काला हिरण (Black Buck )
  • 3.केराकल (Caracal)
  • 4.गौर (Wild Yak)
  • 5.टोपी धारी लंगूर(Cap Langur)
  • 6.चिंकारा या भारती गजेल (chinkara )
  • 7.चीतल (Chital)
  • 8.चौसिंघा बारहसिंघा(Four Horned Antelope)
  • 9.लमचीता तेंदुआ (Clouded Leopard)
  • 10.केकड़ा भक्षी मैकाक
  • 11.गोल्डन कै
  • 12.गोल्डन लंगूर
  • 13.गंगा डॉल्फिन
  • 14.हिमालयी काला भालू
  • 15.हिमालयी भूरा भालू
  • 16.हिमालय शिखर हीन सेही
  • 17.हुलॉक या गिब्बॉन
  • 18.लकड़बग्घा
  • 19.भारतीय हाथी
  • 20.भारतीय सिंह
  • 21.भारतीय पैंगोलिन
  • 22.भारतीय जंगली गधा
  • 23.भारतीय भेड़िया
  • 24कश्मीरी हंगुल
  • 25तेंदुआ लाल पांडा
  • 26.सिंह पूछी मैकाक
  • 27.लोरीस
  • 28.कस्तूरी मृग
  • 29.नीलगाय
  • 30.नीलगिरी लंगूर
  • 31.नीलगिरी तहर
  • 32ऊदबिलाव
  • 33.गैंडा
  • 34.सांभर
  • 35.स्लोथ भालू
  • 36.हिम तेंदुआ
  • 37.अनुप मृग
  • 38.जंगली सूअर
  • 39.जंगली कुत्ता या ढोल
  • 40.बाघ
  • 41जंगली भैंसा
  • 42.लाल लोमड़ी
  • 43.हिमालयी न्यूट
  • 44.ज्वारनदमुखी मगरमच्छ
  • 45.घड़ियाल
  • 46.चर्मिल कछुआ
  • 47.भारतीय धनेश
  • 48.भारतीय हूकना
  • 49.मोर
  • 50.हॉर्न बिल
  • 51.अजगर
  • आज विश्व वन्यजीव दिवस है। आइये इस पृथ्वी पर बराबरी के सहभागी इन प्यारे वन्य जीवों की रक्षा का संकल्प ले व “जियो और जीने दो की “ भारतीय परंपरा का निर्वहन करते हुए इनकी सुंदरता व अभिनवता को सकुशल आने वाली पीढ़ी को सौपे। ‘वन्दे भारतम जय हिन्द’
Previous articlePOLL -1
Next articleDNA की संरचना [STRUCTURE OF DNA]
यह website जीव विज्ञान के छात्रों तथा जीव विज्ञान में रुचि रखने को ध्यान में रखकर बनाई गई है इस वेबसाइट पर जीव विज्ञान तथा उससे संबंधित टॉपिक पर लेख, वीडियो, क्विज तथा अन्य उपयोगी जानकारी प्रकाशित की जाएगी जो छात्रों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगी इन्हीं शुभकामनाओं के साथ|
SHARE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here