Class 12th Biology NCERT Question

0
4110
views

यदि आप मप्र Board 12th बायोलॉजी के छात्र हैं तथा मप्र Board 12th बायोलॉजी मे अच्छे अंक अर्जित करना चाहते हैं तो एनसीईआरटी के क्वेश्चन जरूर देखें इन्हें हल करें अपने उत्तर को सारगर्भित रखें
Class- 12th
Unit 1 Reproduction
Chapter- पुष्पी पादपों में लैंगिक प्रजनन
(Sexual Reproduction in Flowering Plants)

NCERT Question

  1. एक आवृत्तबीजी पुष्प के उन अंगों के नाम बताइए जहां पर नर एवं मादा युग्मको का विकास होता है?
  2. लघु बीजाणु धानी तथा गुरु बीजाणु धानी के बीच अंतर स्पष्ट करें| इन घटनाओं के दौरान किस प्रकार का कोशिका विभाजन संपन्न होता है |इन दोनों घटनाओं के अंत में बनने वाली संरचनाओं के नाम बताइए|
  3. निम्नलिखित शब्दावली यों को सही विकास क्रम में व्यवस्थित करें?
    परागकण, बीजाणुजन, ऊतक, लघु बीजाणु चतुष्क, पराग मातृ कोशिका, नर युग्मक |
  4. एक आवृत्तबीजी बीजाण्ड के भागों का विवरण दिखाते हुए एक स्पष्ट एवं साफ सुथरा नामांकित चित्र बनाएं |
  5. आप मादा युग्मकोंदभिद के एक बीजानुज विकास से क्या समझते हैं?
  6. एक स्पष्ट एवं साफ-सुथरे चित्र के द्वारा परिपक्व मादा युग्मकोंदभिद के 7 कोशिकीय तथा 8 केन्द्रकीय प्रकृति की व्याख्या कीजिए|
  7. उन्मील परागणी (chasmogamous flower) पुष्पों से क्या तात्पर्य है? क्या उन्मील परागणी (chasmogamous flower) पुष्पों में परागण संपन्न होता है? अपने उत्तर की सतर्क व्याख्या करें |
  8. उसको द्वारा स्वपरागण रोकने के लिए विकसित की गई दो कार्य नीति का विवरण दीजिए?
  9. स्व अयोग्यता क्या है? स्व अयोग्यता वाली प्रजातियों में स्वपरागण प्रक्रिया बीज की रचना तक क्यों नहीं पहुंच पाती है?
  10. बेगिंग या थैली लगाना तकनीक क्या है? पादप जनन कार्यक्रम में यह कैसे उपयोगी है?
  11. त्रि संलयन क्या है? यह कहां और कैसे संपन्न होता है? त्रि संलयन में सम्मिलित न्यूक्लिाई का नाम बताइए |
  12. एक निषेचित बीजाण्ड में युग्मनज प्रसुप्ति के बारे में आप क्या सोचते हैं ?
  13. इनमें विभेद कीजिए
    a. बीज पत्राधार और बीज पत्रोंपरीक
    b. प्रांकुर चोल तथा मूलांकुर चोल
    c. अध्यावरणतथा बीजचोल
    d. परिभ्रूण पोष तथा फलभित्ति
  14. एक सेब को आभासी फल क्यों कहते हैं पुष्प का कौन सा भाग फल की रचना करता है?
  15. विपुंसन का क्या तात्पर्य है? एक पादप प्रजनक कब और क्यों इस तकनीक का प्रयोग करता है?
  16. यदि कोई व्यक्ति वृद्धि कारकों का उपयोग करते हुए का अनिषेचन जनन को प्रेरित करता है तो आप प्रेरित अनिषेक जनन के लिए कौन सा फल चुनते हैं और क्यों?
  17. परागकण भित्ति रचना में टेपीटम की भूमिका की व्याख्या कीजिए ?
  18. असंगजनन क्या है? और इसका क्या महत्व है?

NCERT EXEMPLAR PROBLEMS

  1. एक भ्रूणकोष में अण्ड उपकरण की पूरक कोशिकाओं के नाम बताइए?
  2. बीज पत्रों एवं बीजांडकाय द्वारा प्रदर्शित किए जाने वाले सामान्य कार्य का नाम दीजिए?
  3. निम्न प्रवाह चार्ट को पूर्ण कीजिए
    पराग मातृ कोशिका -> पराग चतुष्क -> परागकण ——–> वर्धी कोशिका
    ——–> ?
  4. स्त्रीकेसर के उन भागों के नाम बताइए जो फल और बीज में विकसित होते हैं?
  5. परागकण में पाई जाने वाली तीन कोशिकाएं कौन सी है जब यह तीन कोशिका अवस्था में मुक्त होता है?
  6. स्व अनिषेच्य पौधों में परागण के प्रकार का नाम लिखिए?
  7. एक निषेचित बीजाण्ड में कौन सा त्रिगुणीत ऊत्तक होता है त्रिगुणीत दशा किस प्रकार प्राप्त होती है?
  8. आवृत्तबीजी में प्रत्येक परागकण द्वारा उत्पन्न दो नर युग्मको के क्या कार्य हैं?
  9. एक द्विलिंगी कॉस्मोगेमस पुष्प में स्वपरागण को रोकने के लिए उत्पन्न होने वाली तीन रणनीतियों की सूची बनाइए?
  10. क्या स्व अनिषेच्यता स्वयुग्मन पर कोई प्रतिबंध आरोपित करती है कारण दीजिए और ऐसे पौधों में परागण की विधि समझाइए?
  11. क्या अनिषेकफलन एवं असंगजनन विभिन्न परिघटना है इनके लाभ समझाइए?
  12. युग्मनज से प्रारंभ करते हुए एक द्विबीजपत्री में भ्रूण के विकास की विभिन्न अवस्थाओं के आरेख खींचिए |

Other IMP Question

  1. स्व बंध्यता युग्मकों के संलयन लिए प्राकृतिक अवरोधक है इस कथन को समझाइए |
  2. ऐसा क्यों माना जाता है कि पर परागण की संभावनाएं बहुत कम होती है?
  3. कुकर बिट्स को द्विलिंगी जबकि खजूर को एक लिंगी पादप क्यों माना जाता है?
  4. निम्नलिखित में गुणसूत्रों की संख्या के बारे में आप क्या उम्मीद करते हैं और क्यों
    a. पराग कोष
    b. सूक्ष्म बीजाणु जनन कोशिका
    c. परागकण
    d. भ्रूण
    e. पत्ती कोशिका
    f. भ्रूण कोष
    g. भ्रूण पोष
Previous articleNCERT Imp Question
Next article12th Biology NCERT Question Human Reproduction
यह website जीव विज्ञान के छात्रों तथा जीव विज्ञान में रुचि रखने को ध्यान में रखकर बनाई गई है इस वेबसाइट पर जीव विज्ञान तथा उससे संबंधित टॉपिक पर लेख, वीडियो, क्विज तथा अन्य उपयोगी जानकारी प्रकाशित की जाएगी जो छात्रों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगी इन्हीं शुभकामनाओं के साथ|
SHARE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here