Class 11th- NCERT IMP Question

1
4715
views

यदि आप कक्षा 11 वीं जीव विज्ञान समूह के छात्र और जीव विज्ञान के नोट्स बनाना चाहते हैं तो आपको 1st unit से शुरुआत करनी होगी तो चलिए शुरुआत करते हैं | सबसे पहले हम उन टॉपिक के प्रश्नों को जानते हैं जिन्हें हमें हल करना है |
Class -11th
Subject – Biology
Unit – 1st
Chapter 1- जीव जगत

Topics- इन 14 टॉपिक्स पर जो प्रश्नों के रूप में हैं, के अनुसार आपको अपने नोट तैयार करने हैं –

  1. जीव विज्ञान क्या है इसकी प्रमुख शाखाओं को समझाइए|
  2. शुद्ध जीव विज्ञान और व्यवहारिक जीव विज्ञान क्या है इसके प्रमुख शाखाओं को समझाइए|
  3. सजीव क्या है इसके प्रमुख लक्षणों को समझाइए|
  4. सजीव तथा निर्जीव में अंतर लिखिए
  5. जय विविधता किसे कहते हैं इसके प्रकार लिखिए|
  6. वर्गीकरण क्या है इसके उद्देश्य एवं महत्व को समझाइए|
  7. वर्गिकी क्या है इसके प्रकार लिखिए?
  8. जाति की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए
  9. वर्गिकी पदानुक्रम क्या है समझाइए
  10. जीव धारियों का नामकरण किस प्रकार किया जाता है अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों को समझाइए
  11. द्विपद नामकरण पद्धति क्या है इसका महत्व लिखिए|
  12. वर्गिकी यंत्र क्या है? संक्षिप्त में समझाइए|
  13. हरबेरियम किसे कहते हैं? यह किस प्रकार बनाया जाता है|
  14. वर्गिकी कुंजी क्या है? यह वर्गीकरण में किस प्रकार सहायक है?

NCERT पर आधारित प्रश्न –

  1. कैरोलस लीनियस को वर्गीकी का जन्मदाता माना जाता है, किन्ही दो अन्य वनस्पतिविदों के नाम बताइए जो पादप वर्गिकी के क्षेत्र में अपने द्वारा किए गए सहयोग के लिए जाने जाते हो |
  2. ICBN का पूरा नाम लिखिए|
  3. वर्गीकी कुंजी में द्वि पदी का क्या अर्थ है?
  4. मोनोग्राफ क्या है?
  5. उपापचय की परिभाषा दीजिए|
  6. विश्व का सबसे बड़ा बॉटनिकल उद्यान कौन सा है? भारत वर्ष में कुछ जाने-माने बॉटनिकल उद्यानों के नाम बताइए |
  7. जीवो को वर्गीकृत क्यों करते हैं?
  8. वर्गीकरण प्रणाली को बार-बार क्यों बदलते हैं?
  9. जिन लोगों से आप मिलते हैं, आप उनको किस आधार पर वर्गीकृत करना पसंद करें?
  10. व्यष्टि (indivisual ) तथा जनसंख्या की पहचान से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
  11. आम का वैज्ञानिक नाम क्या है? किन्ही पांच पौधों के वैज्ञानिक नाम लिखिए जो आप के आस पास पाए जाते हैं|
  12. टैक्सोन की परिभाषा लिखिए विभिन्न पदानुक्रम स्तर पर taxa के कुछ उदाहरण दीजिए
  13. जाति शब्द के सभी मानवीय वर्तमान कालीन अर्थों को एकत्र कीजिए|
  14. निम्नलिखित शब्दों को समझाइए तथा परिभाषित कीजिए
    i. संघ
    ii. वर्ग
    iii. कुल
    iv. गण
    v. वंश
  15. जीवो के वर्गीकरण तथा पहचान में कुंजी किस प्रकार सहायक है?
  16. लीनियस की वर्गीकरण पद्धति को लैंगिक पद्धति क्यों कहा जाता है?
  17. समस्थापन क्या है?
ऑनलाइन बयोलॉजी टेस्ट

कुछ अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न –

  1. वर्गिकी क्या हैं?
  2. वर्गिकी विज्ञान क्या है?
  3. एकरूपता से आप क्या समझते हैं?
  4. नामकरण के तीन कोड का नाम लिखिए |
  5. जीवन क्या है?
  6. मृत्यु को परिभाषित कीजिए|
  7. जीव द्रव्य को जीवन का भौतिक आधार क्यों कहा जाता है?
  8. यदि जीव अमर होंगे तो क्या होगा?
  9. विश्व का सबसे बड़ा वानस्पतिक उद्यान कहां स्थित है?
  10. प्राणी उद्यान तथा प्राणी संग्रहालय में अंतर स्पष्ट कीजिए?
Previous articleInternational Tiger Day -Online Quiz
Next articleभगवान श्रीकृष्ण – प्रकृति के रक्षक, प्रकृति के उपासक
यह website जीव विज्ञान के छात्रों तथा जीव विज्ञान में रुचि रखने को ध्यान में रखकर बनाई गई है इस वेबसाइट पर जीव विज्ञान तथा उससे संबंधित टॉपिक पर लेख, वीडियो, क्विज तथा अन्य उपयोगी जानकारी प्रकाशित की जाएगी जो छात्रों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगी इन्हीं शुभकामनाओं के साथ|
SHARE

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here