Biology Test Paper-Genetics and Evolution

0
3039
views

इस बार हम हल करने वाले हैं इकाई द्वितीय का टेस्ट पेपर | यह टेस्ट पेपर वार्षिक परीक्षा की तैयारी की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होगा इसमें उसी तरह के प्रश्न पूछे गए हैं | जैसे वार्षिक परीक्षा में आते हैं | यदि आप ब्लूप्रिंट को ध्यान दें तो इस यूनिट से निम्नानुसार प्रश्न आने हैं |
Question Pattern
1.Objective Question -01 अंक
2.04 अंक वाले प्रश्न
3.05अंक वाले प्रश्न

इकाई मूल्यांकन (Unit Test)
आनुवांशिकता तथा विकास
कक्षा – बारहवीं विषय – जीवविज्ञान
इकाई – द्वितीय कुल अंक – 100

  • सभी प्रश्नों को हल करना अनिवार्य है|
  • जहां आवश्यक को चित्र बनाएं|
  • प्रश्नों में आंतरिक विकल्प विद्यमान है |
  • प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक के प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक अंक निर्धारित है |

Question

Q.1. दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए-

(i) “जीन – विनिमय ” (crossing over)शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग करने वाले वैज्ञानिक कौन थे?
a. मोर्गन

b. जोहानसन
c. जेनसन

d. मेंडल

(ii) हीमोफीलिया रोग है-
a.X- सहलग्न जीन

b.Y- सहलग्न जीन

c.XY- सहलग्न जीन

d. इनमें से कोई नहीं

(iii) DNA फिंगर प्रिंटिंग विधि की सर्वप्रथम खोज करने वाले वैज्ञानिक कौन थे-
a. विलकिंस

b. इयान विल्मुट
c. एलेक जेफ्रीज

d.केरी मुलिस

(iv) क्रोमेटिन जो गहरा अभिरंजन प्रदर्शित करते हैं, कहलाते हैं –
a.यूक्रोमेटिन

b.हेटेरो क्रोमेटिन
c.हिस्टोन्स

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

(v)” डिसेंट आफ मेन” -पुस्तक के लेखक हैं?


a. डोब्जांस्की

b. डार्विन
c. लैमार्क

d. स्पेंसर

Q.2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

i. ह्यूगो डी ब्रिज ने ———- नामक पौधे पर कार्य किया |
ii.लेक ओपेरोन ——– नियमन द्वारा जीन नियमन करता है |
iii.———– ने वंशागतिकी का गुणसूत्रीय सिद्धांत दिया |
iv. डाउन सिंड्रोम ——— गुणसूत्र के एक प्रति की अधिकता से होता है |
v. आरंभिक कोड़ान ——- होता है |

Q.3.एक शब्द या एक वाक्य में उत्तर दीजिए-

i. अनुलेखन में भाग लेने वाले एन्ज़ाइम का नाम क्या है?
ii. अपूर्ण प्रभाविता का उदाहरण है|
iii. मानव में कितने सहलग्न समूह पाए जाते हैं |
iv. उत्परिवर्तन उत्पन्न करने वाले कारक क्या कहलाते हैं?
v. ओपेरिन द्वारा लिखित पुस्तक का नाम बताइए?

Q.4.सत्य और असत्य का चयन कीजिए –

i. ऐसा माना जाता है कि जीवन की उत्पत्ति समुद्री जल में हुई है|
ii. मानव में Y क्रोमोसोम पर सर्वाधिक जीन पाए जाते हैं |
iii. फ्रांसिस क्रिक ने सेंट्रल डोग्मा का सिद्धांत प्रतिपादित किया |
iv. आधुनिक समय में जिराफ की लंबी गर्दन का कारण अर्जित लक्षण है |
v. चमगादड़ के पंख और व्हेल के फ्लिपर समजात अंग है |

Q.5.सही जोड़ी बनाइए-

अ ब
i. रंग वर्णांधता a. टर्नर सिंड्रोम
ii.Y गुणसूत्र b.डाउन सिंड्रोम
iii.44+X c.क्लीन फेल्टर सिंड्रोम
iv. बड़ी झुर्रीदार जीभ d.मानव में लिंग निर्धारण
v.44 + XXY e.लिंग गुणसूत्र सहंलग्न विकार

Q.6. दिए गए प्रश्नों को हल कीजिए प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक निर्धारित है |

  1. समयुग्मजी और विषमयुग्मजी में अंतर लिखिए |
  2. परीक्षण संकरण (test cross) क्या है? उदाहरण द्वारा समझाइए|
  3. मेंडल के प्रभाविता नियम को उदाहरण के द्वारा समझाइए|
  4. डीएनए तथा आरएनए में अंतर लिखिए|
  5. अनुवांशिक कूट (Genetic Code)क्या है इसकी विशेषताएं लिखिए|
  6. डीएनए फिंगर प्रिंटिंग क्या है? इसकी उपयोगिता को समझाइए |
  7. ऑक्सीजन क्रांति क्या है? समझाइए |
  8. मिलर तथा यूरे के प्रयोग का नामांकित चित्र बनाइए|
  9. जीनोटाइप तथा फिनोटाइप में अंतर लिखिए|
  10. यदि एक वर्णांधता से ग्रसित पुरुष का विवाह वाहक महिला से होता है, तो उत्पन्न होने वाली संतान किस प्रकार की होगी रेखा चित्र द्वारा समझाइए |

Q.7. दिए गए प्रश्नों में आंतरिक विकल्प विद्यमान हैं सब प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं |

  1. डीएनए की अनुवांशिक पदार्थ है | हर्सी एवं चेस के प्रयोग के आधार पर समझाइए |
  2. अनुलेखन क्या है? समझाइए |
  3. क्रोमोसोमल सिद्धांत क्या है? समझाइए|
  4. डाउन सिंड्रोम ( Down Syndrome) रोग को समझाइए?
  5. हार्डी वेनबर्ग नियम को समझाइए |
  6. द्विसंकर परीक्षण क्या है? एक उदाहरण के द्वारा समझाइए|
  7. लिंग सहलग्नता किसे कहते हैं? उदाहरण द्वारा समझाइए|

Previous articleONLINE SURVEY
Next articleMP FOUNDATION DAY
यह website जीव विज्ञान के छात्रों तथा जीव विज्ञान में रुचि रखने को ध्यान में रखकर बनाई गई है इस वेबसाइट पर जीव विज्ञान तथा उससे संबंधित टॉपिक पर लेख, वीडियो, क्विज तथा अन्य उपयोगी जानकारी प्रकाशित की जाएगी जो छात्रों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगी इन्हीं शुभकामनाओं के साथ|
SHARE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here