How to Score Good marks in Board Exam

0
1384
views

How to Score Good marks in Exam

How to Score Good marks in BOARD Exam ? How to get above 90% marks ? आज के लेख में इसी बात पर चर्चा होगी की बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक कैसे अर्जित किए जाएं | प्रत्येक छात्र /छात्राएं इसी बात को लेकर बहुत परेशान होते हैं कि कैसे अच्छे अंको से बोर्ड परीक्षा को पास किया जाए | कैसे 90% से ज्यादा अंक बोर्ड परीक्षाओं में प्राप्त किए जाएं | चलिए आज इस लेख के माध्यम से कुछ टिप्स देना चाहता हूं , ताकि आप ज्यादा से ज्यादा अंक बोर्ड परीक्षा में प्राप्त कर सके |

अपने लिए लक्ष्य निर्धारित करें [ set goal ]

How to Score Good marks in BOARD Exam ? Board exam में अच्छे अंक लाने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि आप अपने लिए एक निश्चित लक्ष्य निर्धारित करें| आप कितना प्रतिशत बोर्ड परीक्षाओं में प्राप्त करना चाहते हैं | जब आप किसी लक्ष्य को निर्धारित करते हैं तो आपका शरीर उस लक्ष्य के अनुसार अपने आप को अनुकूलित करता है और आपके गंतव्य तक पहुंचने में सहायता करता है |
मान के चलिए कि आपने परीक्षा में 95% लाने का लक्ष्य रखा | इस 95% को लाने के लिए आपका पूरा शरीर अपनी तरफ से पूरा प्रयास करेगा |आपको समय-समय पर इंडिकेशन देगा कि आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए |
यहां पर एक बात कहना चाहूंगा कि किसी भी लक्ष्य को निर्धारित करने से पहले अपनी क्षमताओं का आकलन जरूर कर ले | कहीं ऐसा ना हो कि आप अपनी क्षमताओं से बहुत अधिक लक्ष्य को निर्धारित करें | और ऐसा भी नहीं है कि आप अपने क्षमता से अधिक का लक्ष्य निर्धारित नहीं कर सकते, कर सकते | उसके लिए आपके पास जज्बा होना चाहिए |

EXAM PREPARATION

Sub-Goal बनाये [Set Sub-Goal ]

पूरे बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित करने के लिए एक मुख्य लक्ष्य निर्धारित कर लिया| अब इस मुख्य लक्ष्य को पाने के लिए विषय वार sub goal बनाए | सब गोल बनाते समय पसंदीदा विषय पर ज्यादा अंक निर्धारित होनी चाहिए जबकि जिन पर हमारी पकड़ ज्यादा नहीं है उन पर थोड़ा कम अंक निर्धारित कर सकते हैं |
इसे हम एक उदाहरण के द्वारा समझ सकते हैं- यदि आप कक्षा बारहवीं जीव विज्ञान के छात्र हैं तब आप की मुख्य विषय में हिंदी, अंग्रेजी, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र तथा जीव विज्ञान होंगे |
आप का मुख्य लक्ष्य बोर्ड परीक्षा में 95% बनाना है| तब प्रत्येक विषय में आपके 95 अंक आने चाहिए | लेकिन क्या ऐसा संभव है कि सभी विषय में एक समान अंक आये | ऐसा नहीं होता है तब आप अपनी क्षमता के अनुसार अंक आगे पीछे कर सकते हैं |
हिंदी – 97/100
अंग्रेजी- 95 /100
Physics – 95/100
Chemistry -93 /100
Biology- 95/100

अपने लिए compititor ढूंढिए

जब तक आपके मन मे किसी के प्रति जलन की भावना नहीं होगी किसी भी चीज को आप हासिल नहीं कर सकते |किसी भी परीक्षा में बड़े लक्ष्य को अर्जित करने के लिए आपके समक्ष आपके साथ प्रतिस्पर्धा करने वाला होना चाहिए | और उसके साथ आप में जलन की भावना होनी चाहिए | आपके मन में यह बात आ जानी चाहिए कि मुझे उससे ज्यादा प्रतिशत बनाना है | बस इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि प्रतिस्पर्धा स्वस्थ होनी चाहिए | दोनों के पास समान संसाधन उपलब्ध होनी चाहिए और एक दूसरे की मदद भी करनी चाहिए | सबसे महत्वपूर्ण बात यह होनी चाहिए कि सामने वाले को यह मालूम नहीं होना चाहिए कि आप उससे प्रतिस्पर्धा कर रहे | आपका कंपीटीटर आपसे स्ट्रांग होना चाहिए तभी आप को प्रतिस्पर्धा करने में मजा आएगा |

SCIENCE QUIZ

समय प्रबंधन को अपनाएं [follow time managment]

जो आपने ऊपर लिखी सारी बातों को तय कर लिया है | तब आपको समय प्रबंधन के तरफ जाना चाहिए | स्कूल समय के अतिरिक्त आपको एक निश्चित अवधि तक प्रत्येक विषय की पढ़ाई करनी होगी | अब यह प्रबंधन आप कैसे करते हैं यह आप पर निर्भर करता है | 24 घंटे में स्कूल समय के अतिरिक्त कम से कम 5 से 6 घंटा पढ़ना चाहिए | कहने का मतलब यह है कि प्रत्येक विषय को एक-एक घंटा जरूर दिया | चाहे वह कोई भी विषय हो, हर दिन उसकी पढ़ाई होनी चाहिए |
हिंदी – 1 hour
अंग्रेजी- 1 hour
Physics- 1.30 hour
Chemistry- 1.30 hour
Biology- 1.30 hour

समय प्रबंधन केवल सैद्धांतिक नहीं होना चाहिए बल्कि इसका प्रतिदिन पालन किया जाना चाहिए | समय प्रबंधन में इस बात का भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि पर्याप्त नींद, पर्याप्त खेल और अन्य दूसरी गतिविधियों के लिए पर्याप्त समय होना चाहिए |

अन्य महत्वपूर्ण बातें-

  1. जिस बोर्ड से आप परीक्षा दे रहे हैं उस बोर्ड के अनुसार आपके पास ब्लूप्रिंट होना चाहिए | प्रत्येक यूनिट से किस तरह के प्रश्न आते हैं इसकी जानकारी आपके पास हमेशा होनी चाहिए | यहां तक कि किसी अध्याय से कितने प्रश्न आते हैं और किस तरह के प्रश्न आते हैं यहां भी आपको मालूम होना चाहिए |
  2. किसी भी परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित करने के लिए जरूरी होते हैं अच्छे नोट्स का होना | किसी अन्य के नोट्स लेने की बजाय आप स्वयं के नोट्स तैयार करिए |नोट तैयार करते समय टॉपिक को समझने का प्रयास करें |कभी भी रटने का प्रयास ना करें |
  3. किसी भी टॉपिक को, चैप्टर को या यूनिट को कितने समय तक तैयार कर लेना है इसकी समय सीमा तय करें | ताकि एक निर्धारित अवधि में आप उस यूनिट को तैयार कर सके |
  4. समय-समय पर खुद को मोटिवेट करते रहें साथी कोशिश करें कि आपके आसपास का वातावरण खुशनुमा हो | जिससे आप स्वयं फिट होकर, तरोताजा होकर तैयारी करते रहे |

सारांश –

उम्मीद करूंगा यह लेख आपको, आप की तैयारियों को सशक्त करने में मदद करेगा अपनी प्रतिक्रिया जरुर दें | अगले आर्टिकल में हम जानेंगे कि किस प्रकार से परीक्षा के दौरान लिखा जाना चाहिए | जिससे हम ज्यादा से ज्यादा अंक अर्जित कर सके | आप सभी ज्यादा से ज्यादा अंक अर्जित करें इन्हीं शुभकामनाओं के साथ “जय हिंद “|

Previous articleScience Quiz 30 -General Biology
Next articleYear 2020 – Expectation poll
यह website जीव विज्ञान के छात्रों तथा जीव विज्ञान में रुचि रखने को ध्यान में रखकर बनाई गई है इस वेबसाइट पर जीव विज्ञान तथा उससे संबंधित टॉपिक पर लेख, वीडियो, क्विज तथा अन्य उपयोगी जानकारी प्रकाशित की जाएगी जो छात्रों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगी इन्हीं शुभकामनाओं के साथ|
SHARE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here