Class-12th Bio.imp question 2021

0
3443
views

Class-12 Biology के महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह इस लेख में प्रस्तुत है | माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल [ mp board ] द्वारा आयोजित होने वाली हायर सेकेंडरी परीक्षा 2020-21 हेतु Class-12 Biology के महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह आप सभी की सुविधा के लिए प्रस्तुत है| यह प्रश्नों का संग्रह आप की तैयारियों को पुख्ता करने में मदद करेगा|
इन प्रश्नों का भली-भांति अध्ययन करके अच्छे अंक अर्जित करें | यह प्रश्न संग्रह प्रत्येक इकाई के अंक विभाजन के आधार पर तैयार किया गया है जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को शामिल नहीं किया गया है |

Class-12th
Subject- Biology
Topic- Unit vise Imp Question

imp question class 12th biology

UNIT-I Reproduction (जनन )

Question Pattern
प्रश्न का प्रकार × प्रश्न की संख्या= कुल अंक
1×4 = 04
2×1 = 02
3×1 = 03
5×1 = 05
Total=14 अंक

Question-

  1. विपुंसन क्या है?
  2. बैगिंग क्या है?
  3. अलैंगिक और लैंगिक जनन में कोई पांच अंतर लिखिए|
  4. सूक्ष्म प्रवर्धन क्या है? महत्व लिखिए-
  5. स्वपरागण और पर परागण में अंतर लिखिए-
  6. द्विनिषेचन तथा त्रि संलयन को समझाइए-
  7. नर युग्मक तथा मादा युग्मक में अंतर लिखिए-
  8. भ्रूणपोष क्या है?
  9. परागकण की संरचना को समझाइए|
  10. मनुष्य के मादा जनन अंगों के केवल नाम लिखिए|
  11. मनुष्य के नर जनन अंगों के केवल नाम लिखिए|
  12. अंडाणु जनन वाद शुक्राणु जनन में अंतर रेखा चित्र के माध्यम से दीजिए|
  13. जन्मदर नियंत्रित करने के वैज्ञानिक विधियों को समझाइए-
  14. जनन स्वास्थ्य क्यों आवश्यक है?
  15. शुक्राणु और अंडाणु की संरचना को समझाइए|
  16. एम्नियोसेंटेंसेस क्या है? लाभ व हानि लिखिए|
  17. निषेचन किसे कहते हैं? अंत:निषेचन और बाह्य निषेचन में अंतर लिखिए |
  18. ग्राफ्टिंग क्या है? इसके प्रकारों को समझाइए|
  19. पराग कोष की संरचना को समझाइए|
  20. वृषण व अंडाशय की संरचना को समझाइए|
  21. साल्विया में परागण की क्रिया को समझाइए|
  22. ART क्या है?
  23. अंडोत्सर्ग क्या है?
  24. क्लोन क्या है?
  25. वैसेक्टमी तथा ट्यूबेक्टमी को परिभाषित कीजिए|
  26. GIFT क्या है?
  27. टेस्ट ट्यूब बेबी क्या है?
https://biologyextra.com/online-biology-quiz-14-जनन-स्वास्थ्य
online biology quiz

UNIT-II GENETICS AND EVOLUTION
( अानुवांशिकता तथा विकास )

Question Pattern
प्रश्न का प्रकार × प्रश्न की संख्या= कुल अंक
1×5 = 05
2×0 = 00
3×0 = 00
4×2 = 08

5×1 = 05

Total= 18 अंक

Question-

  1. समयुग्मजी और विषमयुग्मजी में अंतर लिखिए|
  2. जीनोटाइप और फिनोटाइप में अंतर लिखिए |
  3. टेस्ट क्रॉस और बेक क्रॉस को उदाहरण द्वारा समझाइए|
  4. स्वतंत्र अपव्यूहन के नियम को समझाइए|
  5. अानुवांशिकता के गुणसूत्रीय सिद्धांत को समझाइए |
  6. सेंट्रोमियर की स्थिति के आधार पर गुणसूत्रों के प्रकारों को समझाइए|
  7. न्यूक्लियोसोम मॉडल को समझाइए|
  8. लार ग्रंथि गुणसूत्र की संरचना को समझाइए
  9. मनुष्य के लिंग निर्धारण को समझाइए
  10. सहलग्नता किसे कहते हैं इसके प्रकार व महत्व लिखिए
  11. जीन विनिमय या क्रॉसिंग ओवर क्या है इसके महत्व को समझाइए
  12. हीमोफीलिया या वर्णांधता से कोई एक प्रश्न|
  13. डीएनए की संरचना को समझाइए|
  14. डीएनए द्विगुणन की क्रिया विधि को समझाइए|
  15. t RNA का क्लोवरलीफ मॉडल को समझाइए|
  16. जेनेटिक कोड क्या है? इसकी विशेषताएं लिखिए|
  17. PCR की क्रिया विधि को समझाइए|
  18. ऑक्सीजन क्रांति को समझाइए|
  19. मिलर तथा यूरे के प्रयोग को समझाइए|
  20. समजात तथा समवृत्ति अंगों में अंतर लिखिए|
  21. आधुनिक संश्लेषण बाद को समझाइए|
  22. हार्डी वेनबर्ग नियम को समझाइए|
  23. क्रोमैग्नन मानव पर टिप्पणी लिखिए|
  24. अपूर्ण प्रभाविता क्या है? उदाहरण देकर समझाइए|
  25. मेंडल की सफलता के कारण लिखिए|
genetic disorder

UNIT-III BIOLOGY AND HUMAN WELFARE ( जीवविज्ञान और मानव कल्याण)

Question Pattern
प्रश्न का प्रकार × प्रश्न की संख्या= कुल अंक
1×4 = 04
2×1 = 02
3×0 = 00
4×2 = 08

5×0 = 00

Total=14 अंक

Question-

  1. संक्रामक तथा असंक्रामक रोग में अंतर लिखिए|
  2. सक्रिय तथा अक्रिय प्रतिरक्षा में अंतर लिखिए|
  3. एंटीबॉडीज क्या है इसकी संरचना को समझाइए|
  4. एंटीबॉडी के प्रकारों को समझाइए |
  5. एक आदर्श टीके की विशेषताएं लिखिए |
  6. टीकाकरण क्या है समझाइए|
  7. कैंसर पर लेख लिखिए|
  8. व्यसन किसे कहते हैं प्रकार लिखिए|
  9. जीवाणु द्वारा होने वाले रोगों के नाम एवं रोगजनक के नाम लिखिए|
  10. क्वॉरेंटाइन क्या है?
  11. संकरण के प्रकारों को समझाइए|
  12. ऊतक संवर्धन क्या है महत्व लिखिए|
  13. B-cell और T-cell में अंतर समझाइए|
  14. पादप प्रजनन के सिद्धांत को समझाइए|
  15. गाय की प्रमुख नस्लों के नाम लिखिए|
  16. उन्नत किस्म की गेहूं की प्रजातियों के नाम लिखिए|
  17. प्रतिजैविक क्या है?
  18. जैव उर्वरक क्या है इसका महत्व लिखिए|
  19. स्टेरॉयड उत्पादन को समझाइए|
  20. मधुमक्खी पालन क्या है? इसका महत्व लिखिए|
  21. कैलश क्या है?
  22. कार्बनिक खेती क्या है?
  23. प्रति विषाणु प्रोटींस का नाम लिखिए?
  24. हाइब्रिडोमा क्या है? उदाहरण दीजिये |
  25. W.H.O. का पूरा नाम लिखिए|
  26. यौन संचारित रोग किसे कहते हैं? चार यौन संचारित रोगों के नाम लिखिए |
antibody structure

UNIT-IV BIOTECNOLOGY AND ITS APPLICATION

( जैव प्रौद्योगिकी और इसका अनुप्रयोग)

Question Pattern
प्रश्न का प्रकार × प्रश्न की संख्या= कुल अंक
1×3 = 03
2×0 = 00
3×1 = 03
4×1 = 04

5×0 = 00

Total=10अंक

Question-

  1. बायो टेक्नोलॉजी क्या है? इसकी शाखाओं के नाम लिखिए|
  2. वेक्टर क्या है? प्रमुख वेक्टर के नाम लिखिए|
  3. प्लाज्मिड की संरचना को समझाइए|
  4. Reombinent DNA Tec. क्या है? क्रिया विधि को समझाइए|
  5. क्लोनिंग क्या है? इसके प्रकार व क्रिया विधि को समझाइए|
  6. मोनोक्लोनल एंटीबॉडी क्या है इसका उत्पादन कैसे होता है|
  7. इंटर फेरान क्या है?
  8. पारज़ीनी जीव क्या है इनका महत्व लिखिए |
  9. GM फसलें क्या है उदाहरण व महत्व लिखिए|
  10. डीएनए फिंगर प्रिंटिंग को समझाइए|
  11. बायोपायरेसी क्या है?
  12. बायोपेटेंट पर टिप्पणी लिखिए|
  13. निफ जीन किस प्रकार नाइट्रोजन स्थिरीकरण में उपयोगी है|
online biology test

UNIT -V ECOLOGY ( पारिस्थितिकी)

Question Pattern
प्रश्न का प्रकार × प्रश्न की संख्या= कुल अंक
1×4 = 04
2×1 = 02
3×1 = 03

5×1 = 05

Total=14 अंक

ecology

Question-

  1. पारिस्थितिकी क्या है? इसकी शाखाओं को समझाइए |
  2. पारिस्थितिकी हिरार्की क्या है?
  3. निकेत क्या है?
  4. जनसंख्या किसे कहते हैं? इसकी विशेषताएं लिखिए|
  5. मरुदभिद पौधों में अनुकूलन को समझाइए |
  6. अनुहरण क्या है?
  7. एंटीबायोसिस क्या है?
  8. सहभोजिता को उदाहरण द्वारा समझाइए|
  9. 10% का नियम क्या है?
  10. पारिस्थितिक पिरामिड क्या है? समझाइए|
  11. जल क्रमक को चित्र के माध्यम से समझाइए|
  12. फास्फोरस चक्र को समझाइए|
  13. पारिस्थितिक विविधता के प्रकारों को समझाइए|
  14. संकटापन प्रजातियां क्या है? इसकी विभिन्न श्रेणी कौन सी है |
  15. जैव विविधता के संरक्षण को समझाइए|
  16. मृदा परिच्छेदिका को समझाइए|
  17. राष्ट्रीय उद्यान व अभयारण्य में अंतर लिखिए|
  18. रामसर स्थल क्या है?
  19. वायु प्रदूषण को समझाइए|
  20. तापमान के आधार पर पौधों का वर्गीकरण कीजिए|
  21. ग्लोबल वार्मिंग क्या है? कारण बताइए|
  22. हॉटस्पॉट क्या है?
  23. पारिस्थितिक तंत्र में उर्जा प्रवाह को समझाइए|
Previous articleBiotecnology and its application-Quiz
Next articleOnline GK Quiz- hindi
यह website जीव विज्ञान के छात्रों तथा जीव विज्ञान में रुचि रखने को ध्यान में रखकर बनाई गई है इस वेबसाइट पर जीव विज्ञान तथा उससे संबंधित टॉपिक पर लेख, वीडियो, क्विज तथा अन्य उपयोगी जानकारी प्रकाशित की जाएगी जो छात्रों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगी इन्हीं शुभकामनाओं के साथ|
SHARE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here