Amazing Fact about Owl -Lakshmiji ka Vahan

0
1600
views

Owl Amazing Fact

Owl Amazing Fact पर हम बात करने वाले है । किस तरह से लोग owl को मूर्ख मानते है । owl मूर्ख नही होता है । इन्ही fact पर Owl Amazing Fact के माध्यम से हम जानेंगे ।

Owl Amazing Fact

Owl Amazing Fact मुहावरों के रूप मे । कल की बात है, मेरे पड़ोस के एक सज्जन अपने पुत्र की किसी बात पर नाराज हो गए और उसे डांटने लगे कहने लगे -” उल्लू कहीं का ” ” उल्लू का पट्ठा “ इतना समझाने के बावजूद समझ नहीं पाया है | एक छोटा सा ही तो गणित दिया था | मुझे “उल्लू बना रहा है ” | कितनी बार कहा है “अपना उल्लू सीधा करने” के लिए कोई भी गलत कारण ना बताएं फिर भी देखो उल्टा सीधा कारण बताता है |
पहले तो मैं उनकी बात को अनसुना कर दिया, लेकिन जब उनकी बात पर गौर किया तो अनेक मुहावरे उसमें मुझे मिले | सभी मुहावरों में ” उल्लू ” शब्द का जिक्र हुआ है | इन सभी मुहावरों में उल्लू शब्द का प्रयोग किसी को मंद बुद्धि या कम अक्ल बताने के उद्देश्य से किया गया है | तो क्या उल्लू कम अक्ल वाला होता है? मैं भी कम ना था, तलाशने लगा उल्लू के बारे में जानकारी | जो जानकारी मेरे हाथों में लगी, जो मुझे पता चला उसे जानकर मेरे आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा | उल्लू सबसे बुद्धिमान पक्षियों में से एक है| आंखें गोल तथा बड़ी होना बुद्धिमान व्यक्तित्व की निशानी होती है उल्लू की आंखें भी गोल और बड़ी होती है अतः इसे बुद्धिमान प्राणी माना गया है | दिन में विचरण ना करने के कारण सामान्य जन उल्लू के बारे में अधिक जानकारी नहीं रखते उनके लिए उल्लू हमेशा रहस्यमय प्राणी रहा है | दिन के समय सक्रिय ना रहने के कारण भी मूर्ख पंछी के रूप में लोगों के बीच मान्यता रही हैं¡

Indian Owl image

What is Owl? ( उल्लू क्या है? )

उल्लू पक्षी वर्ग का जाना माना सदस्य है | यह रात्रिचर पक्षी है जो रात्रि के समय ही सक्रिय होता है| अंटार्कटिका को छोड़कर विश्व के शेष हिस्सों में यह पाया जाता है, इसकी लगभग 200 से ज्यादा जातियां ज्ञात है | यह बुद्धिमत्ता का प्रतीक होने के कारण ही लक्ष्मी जी ने वाहन के रूप में स्वीकार किया गया है | लक्ष्मीजी इसी में बैठकर दीपावली में रात्रि के समय पृथ्वी लोक का विचरण करती है |
ये मुख्य रूप से अकेले रहने वाले (solitary), रात्रिचर (noctorial) प्राणी है जिसका सिर बड़ा, गोल अथवा दिल के आकार का होता है| जिस पर बड़ी-बड़ी गोल आंखें होती है| जो रात्रि में देखने के लिए अनुकूलित होती है | इसके पंख मुलायम होते हैं तथा silent flight के लिए अनुकूलित होते हैं | उल्लू उड़ते समय किसी भी तरह की ध्वनि नहीं करते यहां तक कि माइक्रोफोन भी इनकी पंखो के शोर को नहीं पकड़ पाती है |

CLASIFICATION OF OWL-

Domain – Eukariyota
Kingdom – Animalia
Phylum -Chordata
Super Class -Tetrapoda
Class- Aves
Subclass-Neognathae
Order- Strigiformes

इन्हें मुख्य रूप से दो कुलों (family) में वर्गीकृत किया गया है-
1.True Owl Family -Strigidae –
2.Barn Owl Family -Tytonidae
उल्लू, अंटार्कटिका को छोड़कर विश्व के शेष हिस्सों में यह पाया जाता है, इसकी लगभग 200 से ज्यादा जातियां

ज्ञात है | इनके प्रमुख वंशो में -Genus -Aegolius, Asio, Athene, Bubo, Ciccba, Glaucidium, Grallistrix, Gymnoglaux, Lophostrix, Jubula, Megascope, Micrathene, Ninox, Nesasio, Otus, Pseudoscope, Ptilopsis, Pulsatrix, Pyrroglaux, Strix, Surnia, Uriglaux, Xenoglaux. शामिल है |

online quiz

Habitat :-

उल्लू एक रात्रि चर और सुस्त प्राणी है और दिन के समय यह आराम करते रहता है | दिन के समय शोर शराबा होता है और देखे जाने की संभावना बहुत अधिक हो जाती है अतः ऐसे स्थानों पर रहना पसंद करता है जहां पर इसके दिखाई देने की संभावना कम हो | यहां सूखे पेड़ों के खोल (hole)में, खंडहर में, कुआं के अंदर आदि स्थानों पर पाए जाते है |

Food of Owl (उल्लू का भोजन )-

उल्लू एक मांसाहारी प्राणी है, जो अपने भोजन के रूप में इंसेक्ट, छोटे स्तनधारी जैसे चूहा, खरगोश आदि तथा अन्य पक्षियों को खाता है | कुछ उल्लू मछलियों को भी अपना शिकार बनाते हैं| जैसे एशियन फिश आउल |
इसे दिन की अपेक्षा रात में अधिक स्पष्ट दिखाई देता है | यह अपनी गर्दन पूरी तरह से घुमा सकता है, इसके कान बेहद संवेदनशील होते हैं रात में जब इसका कोई शिकार थोड़ी सी भी हरकत करता है तो उसे पता चल जाता है और यहां उसे दबोच लेता है |

Morphology of Owl :-

उल्लू एक मध्यम आकार का पक्षी है जो अपने गोल, बड़े सिर तथा गोल आंखों के लिए जाना जाता है | इसके पंख क्रिप्टिक होते हैं तथा वातावरण से काफी मिलते-जुलते है | इसकी tail छोटी होती है तथा पंख साइलेंट फ्लाइट के लिए अनुकूलित होते हैं |
संसार का सबसे छोटा उल्लू – Elf Owl होता है जो 6 इंच से भी छोटा तथा 31 ग्राम वजन का होता है |
संसार का सबसे बड़ा उल्लू Blakiston’s fish Owl ( Bubo blackistoni ) जिसका आकार एक छोटे बच्चे के समान होता है जबकि पंखों का विस्तार 2 मीटर से भी अधिक होता है |

किसानों का मित्र उल्लू :-

उल्लू किसानों का बहुत बड़ा मित्र है फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले छोटे इंसेक्ट, चूहा, खरगोश तथा अन्य पक्षियों को भोजन के रूप में खाता है | तथा फसलों से होने वाले नुकसान को बचाने का कार्य करता है | माना जाता है कि एक उल्लू 1 साल में 1000 चूहों को चट कर जाता है ऐसे में चूहों पर नियंत्रण के लिए उल्लू से बड़ा मददगार कोई और नहीं हो सकता | परंतु उल्लू का यही कार्य उसके संकटग्रस्त होने का कारण भी बन गया है |

उल्लू से संबंधित मुहावरे / लोकोक्तियां

  1. उल्लू बोलना- निर्जन स्थान होना
    प्रयोग– आज उनसे मुझे पैसे लेना था और उन्होंने मुझे बुलाया भी था परंतु जब मैं उनके यहां पहुंचा तो वहां “उल्लू बोल रहे थे” |
  2. उल्लू का पट्ठा- निरा मूर्ख
    प्रयोग – उस उल्लू के पट्ठे को इतना समझाया कि दूसरों से पंगा ना ले, लेकिन उस समय उसने मेरी एक ना सुनी | अब जब उस उल्टे मुंह गिरा तो उसे मेरी बात समझ में आई|
  3. काठ का उल्लू – वज्र मूर्ख
    प्रयोग – किसी और से पूछ लो तुमने तो मुझे काठ का उल्लू बना दिया है |
  4. उल्लू कहीं का – मूर्ख
    प्रयोग– सरल सी बात समझ में नहीं आती उल्लू कहीं का
  5. उल्लू बनाना – मूर्ख बनाना
    प्रयोग – मुझे उल्लू मत बनाओ मुझे सब कुछ समझ में आता है |
  6. अपना उल्लू सीधा करना – मतलब निकालना
    प्रयोग – उसे मुझ से क्या मतलब, अब तो उसने अपना उल्लू सीधा कर लिया हैं |

उल्लू से संबंधित रोचक तथ्य –

  1. उल्लू को बुद्धिमत्ता का प्रतीक माना जाता है, हिंदू धर्म में यह लक्ष्मी जी का वाहन हैं |
  2. उल्लू की लगभग 200 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती है |
  3. उल्लू ही एकमात्र ऐसा पक्षी है जो नीले रंग को देख सकता हैं |
  4. उल्लू अपनी गर्दन को 270 डिग्री तक घुमा सकता है |
  5. उल्लू 1 साल में 1000 से ज्यादा चूहे खाता है |
  6. उल्लू अपने ताकतवर बच्चे को पहले खाना खिलाते हैं और कमजोर बच्चे को बाद में |
  7. उल्लू के समूह को ‘पार्लियामेंट’ ( Parliament ) कहा जाता है |
  8. उल्लू रात के घने अंधेरे में इंसानों से 100 गुना बेहतर और 100 फीट दूर तक देख सकता है | इसका कारण उल्लू की आंख में cones कम और rodes ज्यादा होते हैं इसलिए अंधेरे में भी इतने अच्छे से देख पाते हैं लेकिन cones कम होने के कारण यह सही से रंग को पहचान नहीं पाते |
  9. उल्लू पक्षी को भविष्य दृष्टा भी माना जाता है | यह माना जाता है कि इसकी आवाज से भविष्य में होने वाली घटनाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है |
  10. उल्लू का प्रयोग तांत्रिक क्रियाओं में किया जाता है इस कारण से इसे अपशकुन भी माना जाता है |

सारांश –

उम्मीद करता हूं कि owl से संबंधित बहुत सी जानकारी आप लोगों को पहले से होगी और कुछ जानकारी आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मिलेगी | यहां आर्टिकल जीव विज्ञान के साथ-साथ हिंदी के छात्रों के लिए भी उपयोगी होगा इसी आशा एवं उम्मीद के साथ फिर मिलते हैं एक नए आर्टिकल के साथ |

संदर्भ-


1. www.birdsofindia.org
2. www.cwazir.com
3. en.m.wikipedia.org
4. www.audubon.org
5. blogs.scientificamerican.com

Previous articleOnline Quiz on Birds- National Bird Day
Next articleOnline Biology test – Biology Scientist
यह website जीव विज्ञान के छात्रों तथा जीव विज्ञान में रुचि रखने को ध्यान में रखकर बनाई गई है इस वेबसाइट पर जीव विज्ञान तथा उससे संबंधित टॉपिक पर लेख, वीडियो, क्विज तथा अन्य उपयोगी जानकारी प्रकाशित की जाएगी जो छात्रों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगी इन्हीं शुभकामनाओं के साथ|
SHARE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here