12th Biology NCERT Question – Reproduction Health

0
2213
views

यदि आप मप्र Board 12th बायोलॉजी के छात्र हैं तथा मप्र Board 12th बायोलॉजी मे अच्छे अंक अर्जित करना चाहते हैं तो एनसीईआरटी के क्वेश्चन जरूर देखें इन्हें हल करें अपने उत्तर को सारगर्भित रखें | यहां पर जनन स्वास्थ्य संबंधित प्रश्नों को शामिल किया गया है | यह काफी महत्वपूर्ण टॉपिक है जिससे अक्सर प्रश्न पूछे जाते हैं |

Class- 12th
Unit 1 Reproduction
Chapter- प्रजनन स्वास्थ्य
( Reproduction Health )
View NCERT Question

NCERT CORNER अभ्यास के प्रश्न

Q.1. समाज में जनन स्वास्थ्य के महत्व के बारे में अपने विचार प्रकट कीजिए |
Q.2. जनन स्वास्थ्य के उन पहलुओं को समझाइए जिन पर आज के परिदृश्य में विशेष ध्यान देने की जरूरत है?
Q.3. जनसंख्या विस्फोट के लिए कौन से कारण सुझाए गए?
Q.4. बंदी दंपतियों को संतान पाने की हेतू सहायता देने वाली कुछ विधियां बताइए?
Q.5. किसी व्यक्ति को यौन संचारित रोगों की चपेट में आने से बचने के लिए कौन से उपाय अपनाने चाहिए?
Q.6. क्या विद्यालयों में यौन शिक्षा आवश्यक है यदि हां तो क्यों?
Q.7. क्या गर्भ निरोधक ओं का उपयोग न्यायोचित है? कारण बताइए |
Q.8. जन्म ग्रंथियों को हटाना, गर्भनिरोधको का विकल्प क्यों नहीं माना जा सकता है, क्यों?
Q.9.ऊल्बवेधन (amniocentasis ) एक घातक लिंग निर्धारण प्रक्रिया है, जो हमारे देश में निषेधित है, क्या यहां आवश्यक होना चाहिए?
Q.10 निम्न वाक्य सही है या गलत, व्याख्या सहित बताइए –
i. गर्भपात स्वतः भी हो सकता है| (सही /गलत )
ii. बंध्यता को जीवनक्षम संतति ना पैदा कर पाने की अयोग्यता के रूप में परिभाषित किया गया है और यहां सदैव स्त्री के आसमान्यताओ के कारण होती है | (सही /गलत )
iii. एक प्राकृतिक गर्भनिरोधक उपाय के रूप में शिशु को पूर्ण रूप से स्तनपान कराना सहायक होता है|(सही /गलत )
iv. लोगों के जनन स्वास्थ्य सुधार हेतु यौन संबंधित पहलुओं के बारे में जागरूकता पैदा करना एक प्रभावी उपाय है| (सही /गलत )

Q.11. निम्नलिखित प्रश्नों को सही करें-
i. गर्भनिरोध के शल्य क्रियात्मक उपाय युग्मक बनने को रोकते हैं |
ii. सभी प्रकार के यौन संचारित रोग पूरी तरह उपचार योग्य हैं |
iii. ग्रामीण महिलाओं के बीच गर्भनिरोधक के रूप में गोलियां बहुत अधिक लोकप्रिय है|
iv. ई. टी. तकनीकों में भ्रूण को सदैव गर्भाशय में स्थानांतरित किया जाता है |
Q.12. क्या आप मानते हैं कि पिछले 50 वर्षों के दौरान हमारे देश के जनन स्वास्थ्य में सुधार हुआ है यदि हां तो इस प्रकार के सुधार वाले कुछ क्षेत्रों का वर्णन कीजिए |

NCERT EXEMPLAR PROBLEMS

  1. जनन स्वास्थ्य केवल स्वस्थ जनन कार्यों से संबंधित हैं | टिप्पणी लिखिए |
  2. लोगों के जनन स्वास्थ्य को सुधारने के लिए सरकार के जनन और चाइल्ड हेल्थ केयर प्रोग्राम पर टिप्पणी लिखिए |
  3. जन्म संबंधी पहलुओं को समझाइए जिनमें स्कूल स्तर पर परामर्श उपलब्ध हो |
  4. नर, जिनमें वृषण स्क्रोटम में आने में असफल होते हैं, वे प्राय बंध्य होते हैं क्यों?
  5. 5.GIFT की प्रक्रिया में मादा युग्मक का फेलोपियन नलिका में स्थानांतरण शामिल है युग्मकों को गर्भाशय में स्थानांतरित कराने पर क्या समान परिणाम प्राप्त हो सकता है व्याख्या कीजिए |
  6. नॉन मेडिकेटेड विधियों की तुलना में कॉपर आयन मुक्त करने वाले आईयूडी अधिक प्रबल होते हैं क्यों?
  7. सभी रिप्रोडक्टिव ट्रैक्ट इनफेक्शंस STDs होते हैं किंतु सभी STDs RTIs नहीं होते हैं उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए |
  8. बंध्य दंपतियों की सहायता के लिए अनुप्रयोग में आने वाली सहायक जनन तकनीकी क्या है किन्हीं तीन तकनीकियों का वर्णन कीजिए |
  9. 9.STDs प्रजनन स्वास्थ्य के लिए खतरा है ऐसे किन्हीं दो रोगों का वर्णन कीजिए तथा सुरक्षा उपाय बताइए |
  10. क्या आप हमारे देश में amniocentasis के संवैधानिक प्रतिबंध से संतुष्ट हैं? कारण दीजिए |
  11. स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए यौन शिक्षा लागू करने की पांच कारणों की सूची बनाइए और व्याख्या कीजिए |

Most Conceptual Questions

  1. समाज में व्याप्त कुप्रथा एवं धर्मांधता किस प्रकार जनसंख्या वृद्धि में सहायक है चर्चा कीजिए|
  2. कभी-कभी गुणकारी खोज भी हानिकारक हो जाती है| चर्चा कीजिए |
  3. जनसांख्यिकीय तथा जनगणना के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए?
  4. i. संगर्भता में मेडिकल उपचार के लिए सुरक्षित काल क्या माना जाता है?
    ii. उपयुक्त समय क्या है जब सुरक्षित amniocentasis किया जा सकता है?
    iii. कब CVS किया जा सकता है इसका क्या महत्व है?
  5. ऐसे चार वायरल रोगों के नाम लिखिए जो लैंगिक संचारित होते हैं तथा इनके कर्ता कारक भी है |
  6. आप परखनली शिशु से क्या समझते हैं इसका क्या महत्व है?
  7. “पात्रे में “और “जीवे में ” निषेचन क्रिया के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए |
  8. जनन स्वास्थ्य के पहलू सुझाइये जो वर्तमान परिदृश्य की ओर विशेष ध्यान देने के लिए आवश्यक है |
  9. नीचे दिए गए गर्भनिरोधको में प्रत्येक की श्रेणी बताइए
    i. ओरल पिल्स
    ii. कंडोम
    iii. copper-t
    iv. सहेली
    v. वेसेक्टोमी
    vi. ट्यूबेक्टमी
    vii. सर्वाइकल कैप
    viii. विद ड्रॉल विधि coitus with deravl method
    ix. डायफ्राम
Previous articleParthenocarpy in Plants
Next articlePrinciple of Genetics and Veriation -02
यह website जीव विज्ञान के छात्रों तथा जीव विज्ञान में रुचि रखने को ध्यान में रखकर बनाई गई है इस वेबसाइट पर जीव विज्ञान तथा उससे संबंधित टॉपिक पर लेख, वीडियो, क्विज तथा अन्य उपयोगी जानकारी प्रकाशित की जाएगी जो छात्रों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगी इन्हीं शुभकामनाओं के साथ|
SHARE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here