Biology MCQs 01

0
11
views
biology mcqs

Biology MCQs 01

जीवविज्ञान (Biology) के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) छात्रों को अवधारणाओं को स्पष्ट रूप से समझने में मदद करते हैं। ये प्रश्न परीक्षा की तैयारी को सरल, तेज़ और प्रभावी बनाते हैं। NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित MCQs से छात्र यह जान पाते हैं कि उन्हें किस विषय पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे NEET, NTSE, या बोर्ड परीक्षाओं में भी MCQs का महत्त्व बहुत अधिक है। नियमित अभ्यास से न केवल ज्ञान बढ़ता है, बल्कि आत्मविश्वास भी विकसित होता है।

प्रश्न 1. मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि कौन-सी है?

A) त्वचा
B) यकृत
C) वृक्क
D) हृदय

उत्तर: B) यकृत
व्याख्या: यकृत (Liver) मानव शरीर की सबसे बड़ी आंतरिक ग्रंथि है, जो पाचन के लिए पित्त रस बनाता है।

प्रश्न 2. प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक नहीं है –

A) जल
B) कार्बन डाइऑक्साइड
C) ऑक्सीजन
D) सूर्य का प्रकाश


उत्तर: C) ऑक्सीजन
व्याख्या: प्रकाश संश्लेषण के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं होती; बल्कि यह प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न होती है।

प्रश्न 3. डीएनए की दोहरी कुंडली (Double helix) संरचना किसने बताई?

A) चार्ल्स डार्विन
B) मेंडेल
C) वाटसन और क्रिक
D) लीनियस

 उत्तर: C) वाटसन और क्रिक
व्याख्या: इन्होंने 1953 में डीएनए की संरचना की खोज की थी।

प्रश्न 4. कोशिका का नियंत्रण केंद्र क्या कहलाता है?

A) साइटोप्लाज्म
B) नाभिक
C) माइटोकॉन्ड्रिया
D) राइबोसोम


उत्तर: B) नाभिक
व्याख्या: नाभिक में डीएनए और जीन होते हैं, जो कोशिका की सभी क्रियाओं को नियंत्रित करते हैं।

प्रश्न 5. पौधों में जल का परिवहन कौन करता है?

A) फ्लोएम
B) जाइलम
C) मेरिस्टेम
D) पत्तियाँ


उत्तर: B) जाइलम
व्याख्या: जाइलम ऊतक जड़ों से जल व खनिजों को पौधे के ऊपरी हिस्सों तक ले जाते हैं।

प्रश्न 6. मनुष्य में कुल कितनी हड्डियाँ होती हैं?

A) 205
B) 208
C) 206
D) 210

उत्तर: C) 206
व्याख्या: वयस्क मानव में कुल 206 हड्डियाँ होती हैं।

प्रश्न 7. श्वसन की प्रक्रिया में किस गैस की आवश्यकता होती है?

A) नाइट्रोजन
B) ऑक्सीजन
C) कार्बन डाइऑक्साइड
D) हाइड्रोजन


उत्तर: B) ऑक्सीजन
व्याख्या: ऑक्सीजन की मदद से कोशिकाएँ ऊर्जा प्राप्त करती हैं।

प्रश्न 8. पाचन की शुरुआत कहाँ से होती है?

A) आमाशय
B) छोटी आंत
C) बड़ी आंत
D) मुख


उत्तर: D) मुख
व्याख्या: मुँह में लार (saliva) द्वारा स्टार्च का पाचन शुरू होता है।

प्रश्न 9. कौन-सा ऊतक पौधों में भोजन का परिवहन करता है?

A) फ्लोएम
B) जाइलम
C) स्क्लेरेंकाइमा
D) कोलेनकाइमा


उत्तर: A) फ्लोएम
व्याख्या: फ्लोएम पत्तियों में बने भोजन को अन्य भागों तक पहुँचाता है।

प्रश्न 10. मनुष्य के हृदय में कितने कक्ष होते हैं?

A) 2
B) 3
C) 4
D) 5


उत्तर: C) 4
व्याख्या: दो आलिंद (Atria) और दो निलय (Ventricle) होते हैं।

प्रश्न 11. पत्तियों में गैसों का आदान-प्रदान किसके द्वारा होता है?

A) जड़
B) रोमछिद्र
C)रंध्र

D) तना


उत्तर: C) स्टोमाटा
व्याख्या: स्टोमाटा छोटे छिद्र होते हैं, जो CO₂ और O₂ का आदान-प्रदान करते हैं।

प्रश्न 12. मानव शरीर का सबसे मजबूत माँसपेशी कौन-सी है?

A) हाथ की
B) पैर की
C) जबड़े की
D) हृदय की


उत्तर: C) जबड़े की

प्रश्न 13. मटर के पौधों पर अनुवांशिकता के प्रयोग किसने किए थे?

A) वाटसन
B) डार्विन
C) मेंडेल
D) फ्लेमिंग


उत्तर: C) मेंडेल
व्याख्या: ग्रेगर मेंडेल ने मटर के पौधों पर प्रयोग करके वंशागति के नियम बताए।

प्रश्न 14. किस प्रोटीन से रक्त का लाल रंग होता है?

A) इन्सुलिन
B) ग्लोब्युलिन
C) हीमोग्लोबिन
D) एंजाइम


उत्तर: C) हीमोग्लोबिन
व्याख्या: हीमोग्लोबिन एक लौह युक्त प्रोटीन है जो लाल रंग देता है।

प्रश्न 15. मनुष्य में उत्सर्जन अंग कौन-सा है?

A) फेफड़ा
B) हृदय
C) वृक्क (Kidney)
D) जिगर


  उत्तर: C) वृक्क
  व्याख्या: वृक्क रक्त को छानकर अपशिष्ट निकालता है।

प्रश्न 16. कोशिका का जनक किसे कहा जाता है?

A) रॉबर्ट हुक
B) वॉटसन
C) मेंडेल
D) डार्विन


उत्तर: A) रॉबर्ट हुक
व्याख्या: 1665 में रॉबर्ट हुक ने पहली बार कॉर्क की कोशिकाएँ देखीं।

प्रश्न 17. माइटोकॉन्ड्रिया का कार्य क्या है?

A) प्रोटीन संश्लेषण
B) ऊर्जा निर्माण
C) कोशिका विभाजन
D) पोषण


उत्तर: B) ऊर्जा निर्माण
व्याख्या: माइटोकॉन्ड्रिया ATP नामक ऊर्जा अणु बनाता है।

प्रश्न 18. मनुष्य का मस्तिष्क किससे सुरक्षित होता है?

A) त्वचा
B) पाचन तंत्र
C) खोपड़ी
D) पसलिया


उत्तर: C) खोपड़ी
व्याख्या: मस्तिष्क खोपड़ी में सुरक्षित रहता है।

प्रश्न 19. ऑक्सीजन का परिवहन रक्त में किसके द्वारा होता है?

A) प्लाज्मा
B) श्वेत रक्त कोशिका
C) प्लेटलेट
D) हीमोग्लोबिन


उत्तर: D) हीमोग्लोबिन
व्याख्या: हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन से बंधकर पूरे शरीर में पहुँचाता है।

प्रश्न 20. सबसे छोटा हड्डी कौन-सी है?

  1. A) फीमर
    B) स्टेपीज़
    C) ह्यूमरस
    D) टिबिया


उत्तर: B) स्टेपीज़
व्याख्या: स्टेपीज़ कान की सबसे छोटी हड्डी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here